Fela News Lifestyle Header Banner

DA में 2% बढ़ोतरी! जुलाई से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

DA में 2% बढ़ोतरी! जुलाई से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

Last Updated Jun - 06 - 2026, 11:53 AM | Source : Fela News

DA Hike: असम सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. DA और DR में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जिससे जुलाई से लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा.
जुलाई से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
जुलाई से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

DA Hike News: जहां एक ओर केंद्र सरकार के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग और अगले DA बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, वहीं असम सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे दी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है.

DA बढ़कर 60% हुआ

सरकार के इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA/DR 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नए कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया यह फैसला लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है.

सैलरी में कितना होगा फायदा?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 58% DA के हिसाब से उसे 17,400 रुपये मिलते थे. अब 60% DA लागू होने के बाद यह राशि 18,000 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 600 रुपये का सीधा फायदा मिलेगा.

वहीं 50,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को पहले 29,000 रुपये DA मिलता था, जो अब बढ़कर 30,000 रुपये हो जाएगा. ऐसे कर्मचारियों की मासिक आय में 1,000 रुपये तक का इजाफा होगा. बढ़ी हुई राशि जून 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों के खातों में आएगी.

ग्रेड-4 कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात

असम सरकार ने निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए भी अहम फैसला लिया है. कैबिनेट ने ‘असम माध्यमिक शिक्षा (प्रांतीयकृत स्कूल) सेवा नियम, 2026’ में संशोधन को मंजूरी दी है. इसके तहत अब स्कूलों और सरकारी विभागों में कार्यरत ग्रेड-4 कर्मचारियों को ग्रेड-3 पदों पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया अधिक आसान और नियमित होगी.

कर्मचारियों को मिलेगा दोहरा फायदा

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और प्रमोशन नियमों में बदलाव के साथ असम सरकार ने कर्मचारियों को दोहरी राहत दी है. एक तरफ उनकी सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा, वहीं दूसरी तरफ करियर ग्रोथ के नए अवसर भी खुलेंगे. राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े 

Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More