Header Image

एक अप्रैल से बदल रही एटीएम निकासी लिमिट, जानें आपके पैसे पर क्या असर पड़ेगा

एक अप्रैल से बदल रही एटीएम निकासी लिमिट, जानें आपके पैसे पर क्या असर पड़ेगा

Last Updated Mar - 24 - 2026, 11:36 AM | Source : Fela News

ATM Rules Change: अगले महीने से बैंकिंग नियमों में कुछ अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। नए नियमों के तहत निकासी से जुड़ी शर्तों और सुविधाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है।
एक अप्रैल से बदल रही एटीएम निकासी लिमिट
एक अप्रैल से बदल रही एटीएम निकासी लिमिट

ATM Rules Change: देशभर में 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. कई बैंकों ने कैश निकासी सीमा, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और शुल्क से जुड़े नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. ऐसे में ग्राहकों के लिए इन नए नियमों को समझना बेहद जरूरी हो गया है.

ATM ट्रांजैक्शन पर नए चार्ज लागू

नए नियमों के तहत, तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ATM ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को ज्यादा शुल्क देना होगा. अब प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये के साथ टैक्स भी देना पड़ेगा. इससे बार-बार ATM इस्तेमाल करने वालों का खर्च बढ़ सकता है.

HDFC Bank ने क्या बदला?

HDFC Bank ने UPI बेस्ड ATM कैश निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है. यानी अब UPI के जरिए कैश निकालना भी लिमिट का हिस्सा होगा. मेट्रो शहरों में ग्राहकों को 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 तय की गई है.

PNB ने घटाई निकासी सीमा

Punjab National Bank ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स पर कैश निकासी की सीमा कम कर दी है. पहले जहां ग्राहक एक दिन में 1 लाख रुपये तक निकाल सकते थे, अब यह सीमा घटाकर 50,000 रुपये कर दी गई है. वहीं, कुछ प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख से घटाकर 75,000 रुपये कर दी गई है.

Bandhan Bank के नियम भी बदले

Bandhan Bank ने भी ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब ग्राहक अपने बैंक के ATM से महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. दूसरे बैंकों के ATM पर यह सीमा 3 कर दी गई है. इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज देना होगा.

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

इन नए नियमों से उन लोगों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो बार-बार ATM से पैसे निकालते हैं. फ्री लिमिट कम होने और चार्ज बढ़ने से खर्च बढ़ सकता है. साथ ही, निकासी सीमा घटने से एक बार में बड़ी रकम निकालना भी मुश्किल हो सकता है.

क्या करें ग्राहक?

बैंकों के इन बदलावों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ATM इस्तेमाल की आदतों में बदलाव करें. डिजिटल पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करें और जरूरत के हिसाब से ही कैश निकालें, ताकि अतिरिक्त चार्ज से बचा जा सके.

यह भी पढ़े 

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! सेंसेक्स 1500+ अंक चढ़ा, निफ्टी भी रिकॉर्ड तेजी पर

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More