Fela News Lifestyle Header Banner

Byju Raveendran: अरबपति से जेल तक! बायजूस संस्थापक रवींद्रन की बड़ी मुश्किलें बढ़ीं

Byju Raveendran: अरबपति से जेल तक! बायजूस संस्थापक रवींद्रन की बड़ी मुश्किलें बढ़ीं

Last Updated May - 27 - 2026, 01:11 PM | Source : Fela News

Byju Raveendran In Jail: कभी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहे बायजू रवींद्रन अब बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. सिंगापुर कोर्ट ने उन्हें 6 महीने जेल और 70,500 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई है.
बायजूस संस्थापक रवींद्रन की बड़ी मुश्किलें बढ़ीं
बायजूस संस्थापक रवींद्रन की बड़ी मुश्किलें बढ़ीं

Byju Raveendran In Jail: भारत की सबसे चर्चित एडटेक कंपनियों में शामिल Byju’s एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है. कभी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहे कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उन पर 90,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है.

अदालत के मुताबिक, बायजू रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों और कारोबारी जानकारी से जुड़े कई कोर्ट आदेशों का लगातार उल्लंघन किया. इसी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया और जेल की सजा सुनाई.

क्या है पूरा मामला?

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर कोर्ट ने रवींद्रन को बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जरूरी दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया था. यह कंपनी एक संबंधित इकाई में शेयर रखती है. अदालत का कहना है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए गए. अब कोर्ट ने उन्हें अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का भी आदेश दिया है.

अरबपति से ‘जीरो नेटवर्थ’ तक

 बायजू रवींद्रन की कहानी कभी भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप सक्सेस मॉडल के रूप में देखी जाती थी. फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 के मुताबिक, 4 अप्रैल 2023 तक उनकी नेटवर्थ करीब 2.1 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹17,545 करोड़ थी. लेकिन एक साल के अंदर हालात पूरी तरह बदल गए.

फोर्ब्स ने उन्हें अपनी अरबपतियों की लिस्ट से बाहर कर दिया. वहीं ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक ने Byju’s की वैल्यूएशन को 22 बिलियन डॉलर से घटाकर सिर्फ 1 बिलियन डॉलर कर दिया. यानी कंपनी की वैल्यू में करीब 95% की भारी गिरावट आई.

इतना ही नहीं, कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने भी रवींद्रन को CEO पद से हटाने के लिए वोटिंग कर दी थी. लगातार बढ़ते कर्ज, निवेशकों के विवाद और कानूनी संकट के बीच अब हालात ऐसे हैं कि रिपोर्ट्स के मुताबिक बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ लगभग शून्य मानी जा रही है.

एक समय भारत के स्टार्टअप जगत का चमकता सितारा माने जाने वाले Byju’s और उसके फाउंडर की यह गिरावट अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है.

यह भी पढ़े 

Gold-Silver Rate 27 May: सोना फिर हुआ महंगा! जानें आज 18K, 22K, 24K गोल्ड रेट

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More