Header Image

CNG Price Hike: महाराष्ट्र में महंगी हुई CNG, आम लोगों को लगा बड़ा झटका

CNG Price Hike: महाराष्ट्र में महंगी हुई CNG, आम लोगों को लगा बड़ा झटका

Last Updated May - 14 - 2026, 01:00 PM | Source : Fela News

CNG Price:महाराष्ट्र में CNG फिर महंगी हो गई है. कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद नया रेट 84 रुपये पहुंच गया है, जिससे मुंबई में सफर और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ सकता है.
महाराष्ट्र में महंगी हुई CNG
महाराष्ट्र में महंगी हुई CNG

CNG Price Hike in Maharashtra: Mahanagar Gas Limited ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में CNG की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है. अब 14 मई से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG 84 रुपये प्रति किलो मिलेगी. पहले इसकी कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी. नई दरें आधी रात से लागू हो चुकी हैं, जिससे लाखों वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

पुणे में भी बढ़े दाम

मुंबई के अलावा पुणे, पिंपरी-चिंचवड, चाकन, तलेगांव और हिंजेवाड़ी में भी CNG महंगी हो गई है. यहां नया रेट 92.25 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. लगातार बढ़ती कीमतों ने ऑटो और टैक्सी चालकों की चिंता बढ़ा दी है.

आखिर क्यों बढ़े CNG के दाम?

एमजीएल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी के कारण आयात महंगा हो गया है. इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी कंपनियों की लागत बढ़ा दी है. इसी बढ़ते दबाव को कम करने के लिए कंपनी ने कीमतों में इजाफा किया है.

लाखों लोगों पर पड़ेगा असर

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर मुंबई महानगर क्षेत्र के उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना CNG वाहनों से सफर करते हैं. एमएमआर में करीब 12.8 लाख वाहन CNG पर चलते हैं, जिनमें लाखों ऑटो, टैक्सी और प्राइवेट कारें शामिल हैं.

कीमतें बढ़ते ही ऑटोरिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है. यूनियनों का कहना है कि बार-बार ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों की कमाई पर बड़ा असर पड़ रहा है, इसलिए बेस किराए में कम से कम 1 रुपये की बढ़ोतरी जरूरी है.

यह भी पढ़े 

Stock Market 14 May: सेंसेक्स में तूफानी तेजी, शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More