Header Image

क्रेडिट कार्ड की गलतियां पड़ेंगी भारी, जानें सही इस्तेमाल के नियम

क्रेडिट कार्ड की गलतियां पड़ेंगी भारी, जानें सही इस्तेमाल के नियम

Last Updated Dec - 01 - 2025, 11:04 AM | Source : Fela News

आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर वर्ग के लोगों के लिए एक आम जरूरत बन चुका है, खासकर युवाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमा
क्रेडिट कार्ड की गलतियां पड़ेंगी भारी
क्रेडिट कार्ड की गलतियां पड़ेंगी भारी

Credit Card Usage Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर वर्ग के लिए एक आम ज़रूरत बन चुका है. खासकर युवाओं में इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ा है. ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और अन्य खर्चों के लिए नौकरीपेशा लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़-चढ़कर करते हैं।

आकर्षक डिस्काउंट, रिवॉर्ड पॉइंट्स और आसान भुगतान सुविधाओं की वजह से क्रेडिट कार्ड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए, तो यह गंभीर आर्थिक परेशानी भी पैदा कर सकता है. इसलिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से पहले कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. जानिए किन स्थितियों में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने से बचना चाहिए

1. कैश निकासी से बचें

क्रेडिट कार्ड से नकद निकालना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. एटीएम से कैश निकालते ही उसी दिन से ऊंचा ब्याज लगना शुरू हो जाता है. इसके अलावा कैश एडवांस फीस और कई अन्य चार्ज भी जुड़ जाते हैं. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग कभी भी कैश निकासी के लिए न करें.

2. क्रेडिट लिमिट का समझदारी से उपयोग करें

क्रेडिट लिमिट का संतुलित इस्तेमाल आपके क्रेडिट स्कोर पर अच्छा प्रभाव डालता है. अगर आपकी कार्ड लिमिट 50 हजार रुपये है, तो कोशिश करें कि 50% से अधिक खर्च न करें. इससे क्रेडिट स्कोर बेहतर रहता है और वित्तीय दबाव भी नहीं बढ़ता.

3. केवल मिनिमम ड्यू का भुगतान न करें

अगर आप हर महीने पूरा बिल चुकाने की बजाय सिर्फ मिनिमम ड्यू भरते हैं, तो बाकी बकाया राशि पर लगातार ब्याज लगता रहता है. इससे कर्ज तेजी से बढ़ता है और कुछ महीनों में यह रकम दोगुनी भी हो सकती है. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि पूरा बिल समय पर चुकाया जाए.

यह भी पढ़ें: 

सोने के दाम में उछाल: सभी कैरेट गोल्ड रेट आज फिर बढ़े

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More