Header Image

क्या पुराना सोना भी हो जाता है खराब? जानिए सच

क्या पुराना सोना भी हो जाता है खराब? जानिए सच

Last Updated Oct - 08 - 2025, 11:24 AM | Source : Fela News

Gold Jewellery Value: भारत में लोग पीढ़ियों से सोना जमा करते आ रहे हैं. इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत बाजार की हलचल में भी स्थिर रहती है.
क्या पुराना सोना भी हो जाता है खराब?
क्या पुराना सोना भी हो जाता है खराब?

Gold Jewellery Value:आमतौर पर चीजें समय के साथ खराब हो जाती हैं, लेकिन सोने के मामले में ऐसा नहीं होता. भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और शौक दोनों का हिस्सा है. शादी, त्योहार या खास मौकों पर लोग सोना जरूर खरीदते हैं और पीढ़ियों तक इसे संभालकर रखते हैं.

सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत बाजार की उठापटक में भी बनी रहती है. हालांकि, कई लोगों को डर रहता है कि लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर सोना खराब या जंग खा सकता है.

जंग क्या होती है?

जंग सिर्फ लोहे या उसके मिश्रणों पर लगती है. जब लोहा नमी और ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, तो उस पर लाल रंग की परत बन जाती है, जिसे जंग कहते हैं. इसे रोकने के लिए लोहे पर पेंट या तेल लगाया जाता है.

क्या सोने पर भी जंग लगती है?

सोने पर जंग नहीं लगती क्योंकि यह एसिड और नमी से प्रभावित नहीं होता. यह केवल एक्वा रेजिया नामक तेजाब में घुल सकता है. इसलिए सोना चाहे सालों तक रखा रहे, उसमें जंग नहीं लगती.

अन्य धातुओं की बात करें तो—

  • चांदी हवा में सल्फर के साथ हल्की प्रतिक्रिया करती है, जिससे वह काली पड़ जाती है, लेकिन जंग नहीं लगती।
  • पीतल (जस्ता और तांबा का मिश्रण) में भी जंग नहीं लगती, बस धीरे-धीरे इसका रंग बदलता है।
  • तांबा में भी जंग नहीं लगती, बल्कि लंबे समय बाद उस पर हल्के धब्बे दिखने लगते हैं।

क्यों नहीं लगता सोने में जंग?

यहां तक कि 14 कैरेट तक के सोने के गहनों में भी जंग नहीं लगती। लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के रखे गहनों पर हल्की परत जरूर जम सकती है, लेकिन वो जंग नहीं होती। यहां तक कि मिट्टी में दबे पुराने सोने के सिक्कों पर भी जंग नहीं लगती क्योंकि सोने की रासायनिक संरचना बहुत स्थिर होती है। यही वजह है कि सोना न हवा, न पानी, न तापमान से खराब होता है — और इसलिए इसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बाजार की सुस्त शुरुआत आज

Share :

Trending this week

सोना-चांदी सस्ता

Apr - 13 - 2026

Gold-Silver Price: पिछले हफ्ते तेजी दिखाने के बाद अब सोना और चांदी अ... Read More

8वां वेतन आयोग लागू

Apr - 13 - 2026

8th Pay commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इन ... Read More

सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का

Apr - 13 - 2026

Share Market Today:ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के विफल होने और कच्चे ... Read More