Header Image

ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच सोना गिरा, चांदी सुस्त आज

ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच सोना गिरा, चांदी सुस्त आज

Last Updated Mar - 05 - 2026, 12:29 PM | Source : Fela News

Gold and Silver Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. गुरुवार को चौथे लगातार सेशन में सोना सस्ता हुआ. वहीं चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया.
ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच सोना गिरा
ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच सोना गिरा

Gold and Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई. बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव कम हुए हैं. वहीं चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया और यह लगभग स्थिर रही.

इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट आई है. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 98 रुपये प्रति ग्राम घटकर 16,353 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 980 रुपये घटकर 1,63,530 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 9,800 रुपये घटकर 16,35,300 रुपये हो गई.

22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखी गई. इसमें प्रति ग्राम 90 रुपये, 10 ग्राम में 900 रुपये और 100 ग्राम में 9,000 रुपये की कमी आई है. वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 73 रुपये प्रति ग्राम घटकर 12,263 रुपये प्रति ग्राम हो गया. 10 ग्राम में 730 रुपये और 100 ग्राम में 7,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

अगर बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,368 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15,005 रुपये और 18 कैरेट सोना 12,280 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 16,353 रुपये, 22 कैरेट 14,990 रुपये और 18 कैरेट 12,265 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है. वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,495 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 15,120 रुपये और 18 कैरेट सोना 13,039 रुपये प्रति ग्राम है.

चांदी की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. भारत में चांदी का रेट 285 रुपये प्रति ग्राम और 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये और 1 किलो की कीमत 2,85,000 रुपये है. वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत अन्य शहरों से ज्यादा है, जहां 10 ग्राम चांदी का रेट 2,950 रुपये है.

यह भी पढ़े 

Moneyview IPO: धाकड़ IPO की एंट्री जल्द, कंपनी ने सेबी को DRHP दिया

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More