Fela News Lifestyle Header Banner

Moneyview IPO: धाकड़ IPO की एंट्री जल्द, कंपनी ने सेबी को DRHP दिया

Moneyview IPO: धाकड़ IPO की एंट्री जल्द, कंपनी ने सेबी को DRHP दिया

Last Updated Mar - 05 - 2026, 10:54 AM | Source : Fela News

फिनटेक कंपनी Moneyview Limited ने IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने 3 मार्च को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कराया है. इस आईपीओ में नए शेयर जारी किए जाएंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा.
धाकड़ IPO की एंट्री जल्द
धाकड़ IPO की एंट्री जल्द

Moneyview IPO: बेंगलुरु की फिनटेक कंपनी मनीव्यू लिमिटेड IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 3 मार्च को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया है.

DRHP के मुताबिक, इस IPO में 1500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. इसके साथ ही 13.6 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल रहेगा.

OFS के तहत प्रोमोटर्स पुनीत अग्रवाल, संजय अग्रवाल और चित्रा अग्रवाल अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इनके अलावा कई निवेशक भी इस ऑफर में हिस्सा लेंगे.

IPO से जुटाई गई रकम में से 650 करोड़ रुपये लोन वितरण बढ़ाने में खर्च किए जाएंगे. वहीं 450 करोड़ रुपये कंपनी की सब्सिडियरी Whizdm Finance के कैपिटल ग्रोथ के लिए इस्तेमाल होंगे. बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च किया जाएगा.

2014 में शुरू हुई मनीव्यू डिजिटल लेंडिंग और पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी है. इसके ऐप के जरिए 10 हजार से 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दिया जाता है. कंपनी कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को भी लोन देती है.

यह भी पढ़े 

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 414 अंक चढ़ा आज

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More