Fela News Lifestyle Header Banner

Gold Price: सिर्फ 7 दिनों में ही सोना 7100 रुपये महंगा!

Gold Price: सिर्फ 7 दिनों में ही सोना 7100 रुपये महंगा!

Last Updated Apr - 18 - 2025, 11:40 AM | Source : Fela News

Gold Price: सोने की कीमतें क्यों चढ़ रहीं हैं और कब तक? एक्सपर्ट्स तो यहां तक कह रहे हैं कि अक्षय तृतीया तक दाम 1 लाख पार कर सकते हैं!
सिर्फ 7 दिनों में ही सोना 7100 रुपये महंगा!
सिर्फ 7 दिनों में ही सोना 7100 रुपये महंगा!


टैरिफ के ऐलान के बाद सोने की कीमतें तेजी से बढ़ीं। सिर्फ कुछ दिनों में गोल्ड ने 7% से ज्यादा रिटर्न दिया, जो कि बैंक की सालभर की ब्याज दर से भी ज्यादा है। 2 अप्रैल को सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, जो उस वक्त का रिकॉर्ड था। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आई और 8 अप्रैल को दाम घटकर 90,600 हो गया। लेकिन जब टैरिफ को 90 दिन के लिए टाल दिया गया, तो फिर सोने की कीमतों में दोबारा तेजी देखने को मिली।

8 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच करीब 7 दिन बाजार खुले रहे, बाकी दिन छुट्टियां थीं। इन 7 दिनों में सोने के दाम करीब 7100 रुपये बढ़े और रिकॉर्ड 97,700 रुपये तक पहुंच गए। 10, 11, 12, 16 और 17 अप्रैल को सोने ने लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़े।

अब 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, जो धनतेरस के बाद सबसे बड़ा खरीदारी का दिन माना जाता है। ऐसे में बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो हफ्तों में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। इसी वजह से लोग अभी से गोल्ड कॉइन और बिस्कुट की बुकिंग करा रहे हैं, ताकि अक्षय तृतीया पर डिलीवरी मिल सके। साथ ही, मई में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे पहले ही लोग भाव बढ़ने के डर से खरीदारी कर रहे हैं।


यह भी पढ़े :  Gold Rate Today: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार ₹96,000 के पार

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More