Header Image

सोना बदला चाल, चांदी 2600 टूटी; जानिए ताजा रेट आज

सोना बदला चाल, चांदी 2600 टूटी; जानिए ताजा रेट आज

Last Updated May - 14 - 2026, 01:59 PM | Source : Fela News

वैश्विक तनाव और बाजार की हलचल के बीच सोने-चांदी के दाम फिर बदले हैं. आज सोने में हल्की तेजी दर्ज हुई, जबकि चांदी 2600 रुपये तक टूट गई है.
सोना बदला चाल, चांदी 2600 टूटी
सोना बदला चाल, चांदी 2600 टूटी

Gold Silver Price Today Live:वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला. एमसीएक्स पर सोना 450 रुपये तक उछल गया, जबकि चांदी 2600 रुपये से ज्यादा टूट गई. ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर आज के ताजा रेट पर बनी हुई है.

एमसीएक्स पर सोना चमका

घरेलू फ्यूचर मार्केट में 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला. एमसीएक्स पर सोना 1,61,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था. खबर लिखे जाने तक गोल्ड फ्यूचर करीब 450 रुपये की तेजी के साथ 1,62,640 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कारोबार के दौरान सोना 1,63,055 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है.

चांदी में भारी गिरावट

जहां सोने में तेजी दिखी, वहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर 3 जुलाई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 2638 रुपये टूटकर कारोबार करता नजर आया. चांदी ने दिन की शुरुआत 2,98,373 रुपये प्रति किलो पर की थी.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी 3000 रुपये के भाव पर बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 30,000 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई में चांदी का रेट और ज्यादा है, जहां 10 ग्राम चांदी 3150 रुपये में बिक रही है.

आपके शहर में आज सोने का रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,48,950 रुपये है.

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,330 रुपये दर्ज की गई. चेन्नई में सबसे ज्यादा रेट देखने को मिला, जहां 24 कैरेट सोना 1,64,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.

लखनऊ, पटना, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में भी सोने के दाम 1.62 लाख रुपये के आसपास बने हुए हैं.

निवेशकों की बढ़ी चिंता

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव के चलते निवेशकों और आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और डॉलर की चाल के आधार पर बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े 

CNG Price Hike: महाराष्ट्र में महंगी हुई CNG, आम लोगों को लगा बड़ा झटका

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More