Last Updated Dec - 01 - 2025, 11:51 AM | Source : Fela News
घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में सोमवार, 1 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट आज 1,29,999 रुपये (प
Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 1 दिसंबर को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,29,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोना 1,29,504 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह 10:30 बजे तक 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,30,794 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग 1,000 रुपये की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड ने 1,30,794 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
आपके शहर में सोने के दाम (गुड रिटर्न्स के अनुसार)
(प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट –₹1,30,630
22 कैरेट –₹1,19,750
18 कैरेट –₹98,010
मुंबई
24 कैरेट –₹1,30,480
22 कैरेट –₹1,19,600
18 कैरेट –₹97,860
चेन्नई
24 कैरेट –₹1,31,670
22 कैरेट –₹1,12,700
18 कैरेट –₹1,00,650
कोलकाता
24 कैरेट –₹1,30,480
22 कैरेट –₹1,19,600
18 कैरेट –₹97,860
अहमदाबाद
24 कैरेट –₹1,30,530
22 कैरेट –₹1,19,650
18 कैरेट –₹97,910
लखनऊ
24 कैरेट –₹1,30,630
22 कैरेट –₹1,19,750
18 कैरेट –₹98,010
पटना
24 कैरेट –₹1,30,530
22 कैरेट –₹1,19,650
18 कैरेट –₹97,910
हैदराबाद
24 कैरेट –₹1,30,480
22 कैरेट –₹1,19,600
18 कैरेट –₹97,860
शादी सीजन में बढ़ी मांग
भारत में शादी का सीजन चलने के कारण सोना और चांदी की खरीदारी में तेजी आई है। पारंपरिक रूप से सोना न सिर्फ निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जाता है, बल्कि शुभ अवसरों पर इसकी खरीद भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
हालांकि, लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते सोना आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर होता जा रहा है, जिससे खरीदारों की चिंता बढ़ी है
यह भी पढ़ें:
Jun - 01 - 2026
Gold- Silver Price Today 1 June: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, 1 ... Read More