Last Updated Nov - 10 - 2025, 11:59 AM | Source : Fela News
सोमवार को घरेलू बाजार में सोने के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई. एमसीएक्स पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,21,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.
Gold Price Today: सोमवार, 10 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,21,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,21,607 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे तक सोना 1,22,475 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, यानी करीब 1400 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में यह 1,22,496 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।
चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी 1,50,470 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिन से लगभग 2700 रुपये ज्यादा है।
10 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली – 24 कैरेट ₹1,23,370 | 22 कैरेट ₹1,13,100
मुंबई – 24 कैरेट ₹1,23,220 | 22 कैरेट ₹1,12,950
चेन्नई – 24 कैरेट ₹1,24,480 | 22 कैरेट ₹1,14,100
कोलकाता – 24 कैरेट ₹1,23,220 | 22 कैरेट ₹1,12,950
अहमदाबाद – 24 कैरेट ₹1,23,270 | 22 कैरेट ₹1,13,000
लखनऊ – 24 कैरेट ₹1,23,370 | 22 कैरेट ₹1,13,100
पटना – 24 कैरेट ₹1,23,270 | 22 कैरेट ₹1,13,000
हैदराबाद – 24 कैरेट ₹1,23,220 | 22 कैरेट ₹1,12,950
शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे दामों में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों से भावों में उतार-चढ़ाव जारी था, लेकिन 10 नवंबर को सोना फिर चमक उठा।
यह भी पढ़ें: