" /> " />
Fela News Lifestyle Header Banner

Gold-Silver Price Today 25 May 2026: सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज के नए गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 25 May 2026: सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज के नए गोल्ड रेट

Last Updated May - 25 - 2026, 12:45 PM | Source : Fela News

Gold-Silver Price Today 25 May 2026: सोना खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट. यहां चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की नई कीमतें, साथ ही जानिए आज चांदी कितनी सस्ती या महंगी हुई.
सोना हुआ सस्ता या महंगा?
सोना हुआ सस्ता या महंगा?

Gold-Silver Price Today 25 May 2026: देश में शादी-ब्याह हो या तीज-त्योहार, सोने और चांदी की खरीदारी का अलग ही महत्व होता है. लेकिन इस समय गोल्ड और सिल्वर की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार बढ़ते दामों की वजह से अब जूलरी खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगा है. पिछले कुछ समय से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें. आज 25 मई 2026 को देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं. वहीं चांदी भी बेहद महंगी बिक रही है.

आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,59,210 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,45,950 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत ₹2,85,000 प्रति किलो दर्ज की गई है.

मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,59,060 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,800 प्रति 10 ग्राम है. इन शहरों में चांदी ₹2,85,000 प्रति किलो बिक रही है.

चेन्नई में सोना सबसे महंगा नजर आ रहा है. यहां 24 कैरेट गोल्ड ₹1,60,690 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,47,300 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव ₹2,90,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है.

लखनऊ, जयपुर और पटना में भी सोने की कीमतें दिल्ली के आसपास बनी हुई हैं. इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,59,110 से ₹1,59,210 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है.

बैंगलोर में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,59,060 और 22 कैरेट सोना ₹1,45,800 प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी ₹2,85,000 प्रति किलो बिक रही है.

क्यों लगातार बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे बड़ा कारण दुनिया में बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव और आर्थिक अनिश्चितता माना जा रहा है. जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, राजनीतिक तनाव या आर्थिक संकट बढ़ता है, तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली चीजों में लगाना शुरू कर देते हैं.

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है. डॉलर कमजोर होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड खरीदना अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है.

भारत में भी सोना महंगा होने की एक बड़ी वजह आयात शुल्क में बढ़ोतरी है. सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. इसका सीधा असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ा है.

वहीं भारतीय रुपये में आई कमजोरी ने भी सोने के आयात को महंगा बना दिया है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से विदेशों से सोना खरीदने की लागत बढ़ जाती है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ता है.

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो केवल हॉलमार्क जूलरी ही खरीदें. साथ ही अलग-अलग शहरों और दुकानों के रेट जरूर तुलना करें. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

यह भी पढ़े 

UPI यूजर्स सावधान! असामान्य ट्रांजैक्शन पर बैंक लगाएंगे बड़ी रोक

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More