Fela News Lifestyle Header Banner

ट्रंप के अल्टीमेटम से सहमा ईरान, शेयर बाजार गिरा आज

ट्रंप के अल्टीमेटम से सहमा ईरान, शेयर बाजार गिरा आज

Last Updated Feb - 20 - 2026, 12:20 PM | Source : Fela News

Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.
ट्रंप के अल्टीमेटम से सहमा ईरान
ट्रंप के अल्टीमेटम से सहमा ईरान

Share Market Today: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स 225 अंक गिरकर 82,272 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 47 अंक टूटकर 25,406 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ.

इससे पहले गुरुवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. निफ्टी 365 अंक गिरकर 25,454 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,236 अंक टूटकर 82,498 के स्तर पर बंद हुआ था.

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा. जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स दोनों में गिरावट रही, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा.

अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए. निवेशकों की चिंता की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव रहा.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते को लेकर चेतावनी दी है और 10–15 दिन की समय सीमा दी है. इसके जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़े 

PLI स्कीम तहत टेलीकॉम कंपनी को मिले 70 करोड़ रुपये

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More