Header Image

1 अप्रैल से टोल भुगतान के लिए नया नियम

1 अप्रैल से टोल भुगतान के लिए नया नियम

Last Updated Feb - 21 - 2026, 10:45 AM | Source : Fela News

Toll Plaza: देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से कैश पेमेंट बंद किया जा सकता है. सरकार टोल टैक्स वसूली की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की तैयारी में है
1 अप्रैल से टोल भुगतान के लिए नया नियम
1 अप्रैल से टोल भुगतान के लिए नया नियम

Toll Plaza:नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सरकार 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने की तैयारी कर रही है. इसका मकसद टोल टैक्स वसूली को पूरी तरह डिजिटल बनाना है. आने वाले समय में टोल भुगतान FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही करना पड़ सकता है.

अभी के नियमों के अनुसार, अगर किसी वाहन में वैध FASTag नहीं होता या वह काम नहीं करता, तो वाहन चालक से दोगुना टोल शुल्क लिया जाता है. वहीं, UPI से भुगतान करने पर वाहन की कैटेगरी के अनुसार 1.25 गुना शुल्क देना होता है. अधिकारियों के मुताबिक, UPI भुगतान को कैश कम करने के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया था, जिससे नकद भुगतान में कमी आई है.

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ओवरलोडिंग पेनल्टी को भी कैशलेस करने की योजना पर काम कर रही है. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो सकेगी.

National Highways Authority of India (NHAI) का कहना है कि इस कदम से टोल प्लाजा पर लंबी कतारों और जाम की समस्या कम होगी. डिजिटल भुगतान से वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

सरकार का लक्ष्य भविष्य में बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम लागू करना है, जिसमें गाड़ी चलते समय ही टोल अपने-आप कट जाएगा. इसके लिए कैशलेस सिस्टम जरूरी माना जा रहा है.

यह भी पढ़े 

ट्रंप के अल्टीमेटम से सहमा ईरान, शेयर बाजार गिरा आज

Share :

Trending this week

28 मई Petrol-Diesel Price

May - 28 - 2026

देशभर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदम... Read More

खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

May - 28 - 2026

Gold-Silver Price Today:बकरीद के मौके पर सोना और चांदी खरीदने वालों के ... Read More

RBI के नए नियम से मचेगा हड़कंप!

May - 28 - 2026

RBI New Proposal: ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम पर लगाम लगाने के लिए Re... Read More