Fela News Lifestyle Header Banner

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, मई में तीसरी बढ़ोतरी से जनता परेशान

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, मई में तीसरी बढ़ोतरी से जनता परेशान

Last Updated May - 23 - 2026, 12:18 PM | Source : Fela News

Petrol-Diesel Price: मई में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब ट्रांसपोर्ट, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दामों पर दिख सकता है.
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. मई महीने में लगातार तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई का दबाव और तेज होने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं, जिसके बाद कई बड़े शहरों में ईंधन के दाम नए स्तर पर पहुंच गए हैं.

इससे पहले इसी हफ्ते पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं 15 मई को सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में एक साथ 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया था. लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी के बजट पर दिखाई देने लगा है.

दिल्ली से मुंबई तक बढ़े दाम

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश के दूसरे बड़े शहरों में भी कीमतें बढ़ी हैं:

राज्य/शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली 99.51 92.49
मुंबई 108.49 95.02
कोलकाता 110.64 97.02
चेन्नई 105.31 96.98

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के कारण ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं. इसी वजह से भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगे हो रहे हैं.

आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का असर

ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से फल-सब्जियों, दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर तेल की कीमतों में यही तेजी जारी रही, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है.

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने अब आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है.

यह भी पढ़े 

LIC News: LIC की नई जीवन साथी योजनाएं लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More