Header Image

सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,108 पार तेज बाजार शुरुआत

सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,108 पार तेज बाजार शुरुआत

Last Updated Nov - 20 - 2025, 10:45 AM | Source : Fela News

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही. सेंसेक्स 284 अंक चढ़कर 85,470 पर खुला और निफ्टी 50 भी 79 अंक बढ़कर 26,132 पर ओपन हुआ.
सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा
सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को हफ्ते के चौथे ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत मजबूत रही. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान में खुले. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 284 अंक (0.33%) चढ़कर 85,470.92 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 79 अंक (0.30%) की बढ़त के साथ 26,132.10 पर ओपन किया।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 171 अंक ऊपर 85,357 पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी 50 भी 49 अंक बढ़कर 26,102 के आसपास कारोबार कर रही थी।

बीएसई के टॉप गेनर:

अडानी पोर्ट, रिलायंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा

बीएसई के टॉप लूजर:

एचसीएल टेक, मारुति, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक

बुधवार का हाल:

19 नवंबर को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 513 अंक चढ़कर 85,186.4 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 ने 142 अंक की बढ़त के साथ 26,052.65 पर दिन खत्म किया था।

बीएसई बास्केट में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, सन फार्मा और टाइटन टॉप गेनर रहे थे। वहीं मारुति, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट, एनटीपीसी और आईटीसी में गिरावट दर्ज हुई थी। निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी जैसे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए थे, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में कमजोरी दिखी थी।

यह भी पढ़ें:   

2.5 हजार से 25,000 में धड़क रहा है फिटनेस का दिल

Share :

Trending this week

शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी! सेंसेक्स 876 अंक उछला

Jun - 12 - 2026

Share Market Today: शुक्रवार, 12 जून को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शु... Read More

सोना फिर भागा रिकॉर्ड हाई की ओर

Jun - 12 - 2026

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत से खरीदें Apple, Tesla, Google के शेयर

Jun - 12 - 2026

US Stock Market Investment from India: भारतीय निवेशकों का रुझान अब सिर्फ घरेलू ... Read More