Header Image

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों में हड़कंप

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों में हड़कंप

Last Updated May - 18 - 2026, 12:27 PM | Source : Fela News

Share Market Updates: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी टूटकर खुले, जिससे निवेशकों में डर और बेचैनी बढ़ गई.
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Share Market Today on May 18: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. समय बीतने के साथ गिरावट और गहरी होती गई. सेंसेक्स करीब 945 अंक टूटकर 74292 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 298 अंक फिसलकर 23345 पर कारोबार करता दिखा. अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता का सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला.

कमजोर शुरुआत से बढ़ी निवेशकों की चिंता

सोमवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट दिखी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 430 अंकों की गिरावट के साथ 74807 पर खुला. वहीं एनएसई का निफ्टी 161 अंक टूटकर 23482 पर कारोबार शुरू किया. शुरुआती गिरावट बाद में और तेज हो गई, जिससे बाजार में दबाव लगातार बढ़ता गया.

एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई नई चेतावनी के बाद एशियाई बाजारों में भी कमजोरी छा गई. जापान का निक्केई 0.2 प्रतिशत गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया के Kospi और Kosdaq में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.76 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा. हालांकि Topix इंडेक्स मामूली बढ़त बनाने में सफल रहा.

अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. S&P 500 करीब 1.24 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ. Nasdaq Composite में 1.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि Dow Jones भी 537 अंक फिसल गया. वैश्विक निवेशकों में बढ़ती बेचैनी का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच ग्लोबल ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं. ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी 107 डॉलर के पार चला गया. निवेशकों को डर है कि अगर संघर्ष बढ़ा तो तेल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है.

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “घड़ी टिक-टिक कर रही है.” ट्रंप के इस बयान के बाद बाजारों में तनाव और बढ़ गया. दूसरी ओर ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी दबाव में नहीं झुकेगा. ईरान ने चेतावनी दी कि हमला होने पर अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. इसी डर ने वैश्विक बाजारों में बिकवाली बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े 

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में पुरानी पेंशन की मांग तेज, बड़ा अपडेट सामने

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More