Header Image

Share Market: शेयर बाजार खुलते ही उछला, सेंसेक्स 406 अंक चढ़ा निफ्टी

Share Market: शेयर बाजार खुलते ही उछला, सेंसेक्स 406 अंक चढ़ा निफ्टी

Last Updated May - 06 - 2026, 11:07 AM | Source : Fela News

Stock Market Updates:ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा।
शेयर बाजार खुलते ही उछला
शेयर बाजार खुलते ही उछला

Share Market Today on May 6: घरेलू शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की, जहां सेंसेक्स 406 अंकों की छलांग लगाकर 77424 पर खुला और निफ्टी 138 अंक उछलकर 24171 के स्तर पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है, खासकर IT, Auto और Metals सेक्टर में जोरदार खरीदारी दिखी।

क्यों लौटी बाजार में रौनक?

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4% गिरावट आई, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत खुला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

एशियाई बाजार में भी तेजी का माहौल

एशियाई इंडेक्स में भी मजबूती दिखी, जहां दक्षिण कोरिया का KOSPI रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं हांगकांग और अन्य बाजारों में भी सकारात्मक रुझान रहा, जबकि जापान में अवकाश के कारण कारोबार बंद रहा।

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड रैली

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई और S&P 500, Nasdaq और Dow Jones सभी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। कमजोर तेल कीमतों और मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों ने बाजार को सहारा दिया।

कच्चे तेल में गिरावट जारी

WTI और ब्रेंट क्रूड में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली।

FII बिकवाली, DII की मजबूत खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने 3519 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों ने 2756 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सपोर्ट दिया।

यह भी पढ़े  

SBI में 2 दिन की हड़ताल! पेंशन विवाद पर थमेगा कामकाज

Share :

Trending this week

सोना फिर हुआ महंगा

May - 19 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ा अपडेट स... Read More

डॉलर के आगे टूटा रुपया

May - 19 - 2026

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरि... Read More

आम आदमी को बड़ा झटका!

May - 19 - 2026

Bread Price Hike:  महंगाई ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है. ... Read More