Header Image

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार वापसी! सेंसेक्स 75 हजार के पार पहुंचा

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार वापसी! सेंसेक्स 75 हजार के पार पहुंचा

Last Updated May - 19 - 2026, 01:45 PM | Source : Fela News

Share Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 75 हजार पार पहुंचा, निफ्टी भी हरे निशान में खुला. ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों ने निवेशकों का बढ़ाया भरोसा.
शेयर बाजार में जोरदार वापसी!
शेयर बाजार में जोरदार वापसी!

Share Market Today on May 19: भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स 126 अंकों की तेजी के साथ 75,441 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 25 अंकों की बढ़त लेकर 23,675 के स्तर पर पहुंच गया. ग्लोबल मार्केट से मिले राहत भरे संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

कल बाजार में दिखा था भारी उतार-चढ़ाव

 सोमवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली थी. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया था, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई थी. हालांकि, दिन के आखिरी घंटों में आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी लौटने से बाजार ने शानदार रिकवरी की और लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों से मिला पॉजिटिव संकेत

 मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ी राहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने फिलहाल ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई टाल दी है. इसी खबर के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसका असर शेयर बाजारों पर भी दिखा.

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.68% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.16% की बढ़त दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी 1% से ज्यादा मजबूत हुआ. हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स गिरावट में रहा.

अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार

 सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. Dow Jones 159 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन टेक शेयरों पर दबाव के चलते Nasdaq Composite 0.51% टूट गया. वहीं S&P 500 भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ.

तेल की कीमतों में नरमी से राहत

 ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले को टालने के बाद तेल बाजार में थोड़ी राहत आई. शुरुआती कारोबार में WTI क्रूड करीब 1% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि Brent Crude भी 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा.

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तेल की कीमतों में और नरमी आती है, तो भारतीय बाजार में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. फिलहाल निवेशकों की नजरें ग्लोबल घटनाक्रम और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़े 

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों में हड़कंप

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More