Last Updated Jan - 16 - 2026, 10:45 AM | Source : Fela News
Share Market Today: शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 288 अंकों की तेजी के साथ 83,670 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली।
Share Market Today:हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 16 जनवरी को शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। सेंसेक्स 288 अंक चढ़कर 83,670.80 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 करीब 30 अंकों की तेजी के साथ 25,696 पर पहुंच गया।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि 25,600 का सपोर्ट स्तर बाजार में सुधार का संकेत दे रहा है। अगर निफ्टी 25,715 से ऊपर बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और यह 26,020 तक जा सकता है। हालांकि, अगर निफ्टी 25,600 से नीचे फिसलता है, तो इसमें 25,060 तक गिरावट का खतरा बढ़ सकता है।
वैश्विक बाजारों का हाल
शुक्रवार को एशिया-पैसिफिक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स दोनों में गिरावट रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि कोस्डैक में हल्की गिरावट आई। ऑस्ट्रेलिया का बाजार भी बढ़त में रहा।
वहीं, अमेरिकी बाजार 15 जनवरी को मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स में 0.60 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि S&P 500 और नैस्डैक भी बढ़त के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें: