Header Image

Share Market Updates: गिरावट संभला बाजार, सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 पार

Share Market Updates: गिरावट संभला बाजार, सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 पार

Last Updated Jan - 09 - 2026, 10:38 AM | Source : Fela News

Share Market Trading: शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही समय में बाजार ने नुकसान की भरपाई कर ली। निवेशकों की नजर भारत पर ट्रंप के
गिरावट संभला बाजार
गिरावट संभला बाजार

Share Market Trading: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 84,022 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25,840 पर ओपनिंग की। हालांकि, कुछ ही देर में बाजार ने रिकवरी कर ली। बीएसई सेंसेक्स 176 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 84,357 पर ट्रेड करने लगा। वहीं निफ्टी 50 भी 46 अंक या 0.18 फीसदी चढ़कर 25,923 के स्तर पर पहुंच गया।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी की गिरावट में रहा।

निवेशक रहेंगे अलर्ट मोड पर

आज निवेशकों की नजर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर है, जो भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने से जुड़े डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर आ सकता है। इसके अलावा, अमेरिकी फेड का बैलेंस शीट डेटा, नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े भी बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। चीन से महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर रहेगी। घरेलू मोर्चे पर निवेशक बैंक लोन ग्रोथ और विदेशी मुद्रा भंडार के डेटा का इंतजार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों का हाल

शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 करीब 0.54 फीसदी चढ़ा, जबकि टॉपिक्स में 0.46 फीसदी की तेजी रही। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 फीसदी गिरा और कोस्डैक 0.21 फीसदी नीचे रहा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: 

Stock Market 8 January: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 199 अंक गिरा, निफ्टी लाल

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More