Header Image

Stock Market 23 February: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 614 अंक उछला

Stock Market 23 February: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 614 अंक उछला

Last Updated Feb - 23 - 2026, 10:54 AM | Source : Fela News

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करते नजर आए.
शेयर बाजार में जोरदार तेजी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. BSE का सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 82,906 के स्तर पर खुला. वहीं NSE का निफ्टी 50 करीब 107 अंक उछलकर 25,678 पर खुला.

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 446 अंक की तेजी के साथ 83,261 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 129 अंक बढ़कर 25,701 के स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट, रिलायंस और बजाज फाइनेंस में तेजी रही. वहीं इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखी गई.

इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,814 पर और निफ्टी 116 अंक बढ़कर 25,571 के स्तर पर बंद हुआ था. उस दिन बीएसई के 21 शेयर बढ़त में और 9 शेयर गिरावट में बंद हुए थे.

यह भी पढ़े 

1 अप्रैल से टोल भुगतान के लिए नया नियम

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More