Header Image

Stock Market 27 January: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी लाल

Stock Market 27 January: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी लाल

Last Updated Jan - 27 - 2026, 11:04 AM | Source : Fela News

मंगलवार, 27 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा.
शेयर बाजार धड़ाम
शेयर बाजार धड़ाम

Stock Market 27 January:  मंगलवार, 27 जनवरी को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ और एनएसई निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 100.91 अंक या 0.12% टूटकर 81,436.79 पर खुला, जबकि निफ्टी 14.70 अंक या 0.06% चढ़कर 25,063.35 पर पहुंचा. हालांकि, बाजार खुलते ही निफ्टी भी गिरावट में आ गया.

सुबह करीब 9:25 बजे तक सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 81,135 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 104 अंक टूटकर 24,944 के स्तर पर आ गया.

बीएसई के टॉप गेनर में एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट शामिल रहे. वहीं, टॉप लूजर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एटरनल, मारुति और रिलायंस रहे.

इससे पहले शुक्रवार, 23 जनवरी को भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94% गिरकर 81,537.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 241.25 अंक या 0.95% टूटकर 25,048.65 पर बंद हुआ था.

शुक्रवार को टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और टाइटन टॉप गेनर रहे थे, जबकि अडानी पोर्ट, एटरनल, इंडिगो, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड टॉप लूजर थे. निफ्टी मिडकैप, बैंक, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी समेत ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़े 

Budget 2026: बजट हमेशा 1 फरवरी को ही क्यों पेश होता है? जानें वजह

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More