Fela News Lifestyle Header Banner

Stock Market 6 January: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 342 अंक टूटा, निफ्टी नीचे

Stock Market 6 January: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 342 अंक टूटा, निफ्टी नीचे

Last Updated Jan - 06 - 2026, 12:45 PM | Source : Fela News

Stock Market 6 January: शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही
शेयर बाजार में गिरावट जारी
शेयर बाजार में गिरावट जारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 6 जनवरी को शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ खुले।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 108.48 अंक या 0.13 फीसदी गिरकर 85,331.14 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 60.60 अंक या 0.23 फीसदी फिसलकर 26,189.70 पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:25 बजे तक सेंसेक्स में गिरावट और बढ़ गई और यह 311 अंक टूटकर 85,128 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इसी दौरान निफ्टी 50 भी 59 अंक गिरकर 26,190 के स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई पर आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त रही, जबकि ट्रेंट, रिलायंस, इटरनल और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर रहे।

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोमवार, 5 जनवरी को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 322.39 अंक टूटकर 85,439.62 पर और निफ्टी 78.25 अंक गिरकर 26,250.30 पर बंद हुआ था।

सोमवार को बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एशियन पेंट और एक्सिस बैंक शामिल थे। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टीसीएस में सबसे ज्यादा गिरावट आई थी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी 100, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी बैंक में कमजोरी रही, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी ऑटो में तेजी देखी गई।

यह भी पढ़ें: 

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 6 जनवरी का ताजा भाव जानें

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More