Header Image

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज बंद, अब तीन दिन बाद छुट्टियों के बाद फिर शुरू होगा कारोबार

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज बंद, अब तीन दिन बाद छुट्टियों के बाद फिर शुरू होगा कारोबार

Last Updated Aug - 15 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News

Stock Market Holiday: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को शेयर और कमोडिटी बाजार बंद रहेंगे, इसलिए कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
भारतीय शेयर बाजार आज बंद
भारतीय शेयर बाजार आज बंद

Stock Market Holiday: आज यानी शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय शेयर और कमोडिटी बाजार बंद रहेंगे। इस कारण BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग-बॉरोइंग (SLB) समेत सभी सेगमेंट्स में कोई कारोबार नहीं होगा। अब बाजार सोमवार, 18 अगस्त 2025 को खुलेगा। यह हर साल 15 अगस्त को होने वाला तय अवकाश है, इसलिए किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

कमोडिटी मार्केट भी बंद

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी आज पूरी तरह बंद रहेंगे। यानी सोना-चांदी, बेस मेटल, ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट, तिलहन, दलहन, अनाज और मसालों जैसे एग्री प्रोडक्ट्स में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर

लंबे वीकेंड के दौरान निवेशक वैश्विक बाजारों और आर्थिक खबरों पर नजर रखेंगे, जिनका असर बाजार खुलने पर देखने को मिल सकता है।

इस साल इन दिनों भी शेयर बाजार बंद रहेंगे

  • गणेश चतुर्थी: 27 अगस्त 2025'
  • महात्मा गांधी जयंती: 2 अक्टूबर 2025
  • दिवाली लक्ष्मी पूजन: 20 अक्टूबर 2025
  • गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर 2025
  • क्रिसमस: 25 दिसंबर 2025
  • बैंक हॉलिडे भी

शेयर बाजार के साथ देशभर में बैंक भी आज बंद रहेंगे। हालांकि 16 अगस्त (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे, सिवाय कुछ राज्यों के जहां छुट्टी घोषित है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More