Fela News Lifestyle Header Banner

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी।

Last Updated May - 07 - 2025, 11:35 AM | Source : Fela News

आज शेयर बाजार ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिरावट के साथ खुला, लेकिन जल्दी ही संभल गया। एशियाई बाजारों में भी गिरावट जारी रही।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर बाजार में उछाल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर बाजार में उछाल

Stock Market Today: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर बाजार ने मजबूत रुख दिखाया। शुरुआत में बाजार गिरावट के साथ खुला था – सेंसेक्स करीब 398 अंक और निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ नीचे थे। लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ने वापसी की और सेंसेक्स 100 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,400 के पार पहुंच गया।

सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक तक गिर गया था और निफ्टी 24,250 से नीचे आ गया था, लेकिन फिर बाजार संभल गया।

एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला असर रहा – निफ्टी और निक्केई में गिरावट दिखी, लेकिन शंघाई, हैंगसेंग और कोस्पी में बढ़त रही।

इससे एक दिन पहले, यानी मंगलवार 6 मई को भी शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी – सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने बुधवार सुबह पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। माना जा रहा है कि इसमें कई आतंकवादी मारे गए। हालांकि सेना की ओर से आधिकारिक जानकारी थोड़ी देर बाद दी जाएगी।

इसके साथ ही भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बनी है। इससे ब्रिटेन से आयात होने वाले सामान जैसे व्हिस्की और लैंड रोवर-जगुआर कारें सस्ती हो जाएंगी। वहीं, भारत से ब्रिटेन जाने वाले छात्रों और कामगारों को भी कुछ रियायतें मिलेंगी।

यह भी पढ़े :  ATM कार्ड इस्तेमाल करने पर हर साल कितना चार्ज लगता है? नहीं पता तो अब जान लें।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More