Header Image

Stock Market Today: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार रिकवर, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

Stock Market Today: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार रिकवर, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

Last Updated Dec - 05 - 2025, 11:42 AM | Source : Fela News

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट से निकलकर हरे निशान पर ट्रेड करने लगे
कमजोर शुरुआत के बाद बाजार रिकवर
कमजोर शुरुआत के बाद बाजार रिकवर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 5 दिसंबर, शुक्रवार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले थे। हालांकि, शुरुआती मिनटों मेंही बाजार रिकवर कर गया और दोनों इंडेक्स तेजी के साथ हरे निशान पर पहुंच गए।

शुरुआत में सेंसेक्स 139.84 अंक (0.16%) गिरकर 85,125.48 पर और निफ्टी 33.95 अंक (0.13%) फिसलकर 25,999.80 पर खुला।

लेकिन सुबह 9:35 बजे तक सेंसेक्स ने रिकवरी करते हुए 60 अंक चढ़कर 85,325 का स्तर छू लिया। वहीं निफ्टी 10 अंक बढ़कर 26,044 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई पर टॉप गेनर

इटरनल

मारुति

कोटक बैंक

एचसीएल टेक

बीएसई पर टॉप लूजर

रिलायंस

भारती एयरटेल

सन फार्मा

गुरुवार को बाजार की चाल

गुरुवार, 4 दिसंबर को बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 158.51 अंक (0.19%) बढ़कर 85,265.32 पर बंद हुआ था। निफ्टी 47.75 अंक (0.18%) चढ़कर 26,033.75 पर बंद हुआ।

बीएसई बास्केट में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल टॉप गेनर रहे।

वहीं इटरनल, मारुति, कोटक बैंक, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर रहे।

निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी 100 में अच्छी तेजी दिखी।

लेकिन मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई के 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें: 

रुपये की गिरावट पर क्या वाकई चिंता की जरूरत है…

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More