Header Image

Stock Market Today: फ्लैट ओपनिंग के बीच सेंसेक्स चढ़ा 144 अंक, निफ्टी 25,856 पार

Stock Market Today: फ्लैट ओपनिंग के बीच सेंसेक्स चढ़ा 144 अंक, निफ्टी 25,856 पार

Last Updated Dec - 10 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela News

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स मामूली गिरावट में खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान में ओपन हुआ।
फ्लैट ओपनिंग के बीच सेंसेक्स चढ़ा 144 अंक, निफ्टी 25,856 पार
फ्लैट ओपनिंग के बीच सेंसेक्स चढ़ा 144 अंक, निफ्टी 25,856 पार

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 10 दिसंबर की शुरुआत हल्की उतारचढ़ाव के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स लाल निशान में और एनएसई निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स हरे निशान में आ गया।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 144 अंक ऊपर चढ़कर 84,810 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,852 पर ट्रेड कर रहा था।

ओपनिंग में सेंसेक्स 58.79 अंक गिरकर 84,607.49 पर और निफ्टी 24.40 अंक बढ़कर 25,864.05 पर खुला था।

मंगलवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। सेंसेक्स 436 अंक टूटकर 84,666 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120 अंक गिरकर 25,839 पर बंद हुआ। मंगलवार को BSE के ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान में रहे और सिर्फ 10 शेयर ही हरे निशान पर कारोबार कर पाए।

यह भी पढ़ें: 

7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें, वरना भारी नुकसान

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More