Fela News Lifestyle Header Banner

Stock Market Today: स्टॉक मार्केट की तेजी को झटका लगा है। सेंसेक्स 320 अंक गिर गया और निफ्टी 23,350 के नीचे आ गया है।

Stock Market Today: स्टॉक मार्केट की तेजी को झटका लगा है। सेंसेक्स 320 अंक गिर गया और निफ्टी 23,350 के नीचे आ गया है।

Last Updated Apr - 17 - 2025, 10:42 AM | Source : Fela News

Stock Market 17th April: Nvidia के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही डाउ जोन्स 1.73% गिरकर 39,339.39 पर बंद हुआ। S&P 500 में 2.24% की गिरावट आई
Stock Market Today
Stock Market Today

Stock Market 17th April: भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 320 अंक गिरा और निफ्टी 23,350 के नीचे आ गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 181 अंक की गिरावट हुई और यह 76,862.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी करीब 100 अंक टूटकर 23,300 के पास आ गया। विप्रो के शेयर 5% तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट हुई। Nvidia के शेयरों में तेज गिरावट के चलते डाउ जोन्स 1.73% गिरकर 39,339.39 पर बंद हुआ। S&P 500 में 2.24% और नैस्डेक में 3.05% की गिरावट दर्ज हुई। इसका असर एशियाई और भारतीय बाजारों पर भी पड़ा।

हालांकि गुरुवार को थोड़ी रिकवरी
गुरुवार को अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में थोड़ी तेजी दिखी। डाउ जोन्स 0.40%, S&P 500 0.47% और नैस्डेक 100 फ्यूचर्स 0.56% ऊपर चले गए।

बुधवार को भारतीय बाजार में रही थी तेजी
एक दिन पहले यानी बुधवार को सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर फिर से 77,000 के पार पहुंच गया था और निफ्टी में भी 108 अंकों की बढ़त दर्ज हुई थी।

बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट क्यों बना?
विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छे आर्थिक आंकड़े और सामान्य मॉनसून की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के बीच भारत को फायदा मिलने की उम्मीद भी बाजार को सपोर्ट दे रही है। मार्च में खुदरा महंगाई 7 साल के सबसे निचले स्तर पर आने से ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी बनी हुई है।

 

यह भी पढ़े.......

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार ₹96,000 के पार

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More