Header Image

गलत UPI ट्रांसफर के बाद क्या मिलेगा पैसा? जानिए नियम

गलत UPI ट्रांसफर के बाद क्या मिलेगा पैसा? जानिए नियम

Last Updated Jan - 29 - 2026, 06:00 PM | Source : Fela News

गलत UPI आईडी पर पैसे चले गए हैं? घबराने से पहले जान लें NPCI के नियम, शिकायत की प्रक्रिया और किन हालात में रकम वापस मिलने की उम्मीद रहती है।
गलत UPI ट्रांसफर के बाद क्या मिलेगा पैसा?
गलत UPI ट्रांसफर के बाद क्या मिलेगा पैसा?

आज के समय में UPI हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। सब्जी खरीदनी हो, किराया देना हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, चंद सेकेंड में पेमेंट हो जाता है। लेकिन इसी तेजी की वजह से कई बार एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन जाती है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि पैसे भेजते समय गलत UPI आईडी या नंबर पर रकम ट्रांसफर हो जाती है। जब स्क्रीन पर “Payment Successful” दिखता है और बाद में पता चलता है कि पैसा गलत अकाउंट में चला गया है, तो घबराहट होना बिल्कुल स्वाभाविक है। सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या ये पैसे वापस मिलेंगे या नहीं। 

असल में UPI सिस्टम इस तरह बनाया गया है कि पैसा तुरंत सामने वाले के बैंक अकाउंट में पहुंच जाए। जैसे ही ट्रांजैक्शन सफल होता है, पैसा आपके खाते से निकल चुका होता है। इसमें कोई ऐसा ऑप्शन नहीं होता जिससे पैसा अपने आप वापस आ जाए। इसी वजह से गलत UPI ट्रांसफर के बाद पैसे वापस मिलना आसान नहीं होता । 

अगर आपसे गलती हो गई है, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। सबसे जरूरी कदम है तुरंत शिकायत दर्ज करना। आपने जिस UPI ऐप से पेमेंट किया है, उसी ऐप में ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाएं। वहां "Dispute ", " Wrong Transfer" या "Help" जैसा विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करें। 

शिकायत दर्ज होने के बाद आपका बैंक, पैसे पाने वाले व्यक्ति के बैंक से संपर्क करता है। उस व्यक्ति को बताया जाता है कि उसके अकाउंट में गलती से पैसे आए हैं। उससे पूछा जाता है कि क्या वह रकम वापस करना चाहता है। अगर सामने वाला व्यक्ति सहमत हो जाता है, तो कुछ दिनों में पैसा आपके अकाउंट में वापस आ सकता है। 

लेकिन अगर रिसीवर पैसे लौटाने से मना कर देता है, तो बैंक ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। कानून के अनुसार, बिना किसी की अनुमति उसके अकाउंट से पैसे काटना संभव नहीं है। ऐसे में आपके पास पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का विकल्प बचता है। हालांकि, इसमें भी पैसे मिलने की कोई पक्की गारंटी नहीं होती । 

यही वजह है कि UPI जितना आसान है, उतना ही सतर्क रहने की जरूरत भी है। ज्यादातर मामलों में पैसा तभी वापस मिलता है, जब सामने वाला व्यक्ति ईमानदार हो और खुद से रकम लौटाने को तैयार हो । 

भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। पैसे भेजने से पहले रिसीवर का नाम ध्यान से देखें। UPI आईडी या मोबाइल नंबर दो बार चेक करें। अगर किसी नए व्यक्ति को पैसा भेज रहे हैं, तो पहले 1 या 2 रुपये का टेस्ट ट्रांसफर कर लें। 

याद रखें, UPI में गलती सुधारने का मौका बाद में नहीं मिलता। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। 

 यह भी पढ़े 

बजट से पहले बाजार में गिरावट Sensex 600 अंक टूटा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More