Last Updated Mar - 11 - 2026, 10:48 AM | Source : Fela News
World's Largest Oil and Gas Companies: ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान जब तेल और गैस की सप्लाई पर चर्चा शुरू हुई, तो दुनियाभर में चिंता बढ़ गई। दरअसल, ऑयल और गैस सेक्टर ग्लोबल इकोनॉमी के लिए बेहद अहम माना जाता है।
World's Largest Oil and Gas Companies: ऑयल और गैस सेक्टर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसी के जरिए इंडस्ट्री, एविएशन, ट्रांसपोर्ट और घरों तक ऊर्जा पहुंचती है। हालांकि आजकल रिन्यूएबल एनर्जी पर तेजी से काम हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद ऑयल और गैस सेक्टर अब भी ग्रोथ, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
इसी वजह से जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान तेल और गैस की सप्लाई पर चर्चा हुई, तो पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल और गैस कंपनियों के बारे में। ये कंपनियां बड़े तेल भंडार और रिफाइनिंग ऑपरेशंस को कंट्रोल करती हैं। साथ ही इनका मार्केट कैप भी काफी बड़ा होता है और ये अपस्ट्रीम (खोज और उत्पादन) और डाउनस्ट्रीम (रिफाइनिंग और मार्केटिंग) दोनों तरह के काम करती हैं।
दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल और गैस कंपनियां
1. सऊदी अरामको (सऊदी अरब) – मार्केट कैप: 160.66 लाख करोड़
2. एक्सॉन मोबिल (अमेरिका) – मार्केट कैप: 57.64 लाख करोड़
3. शेवरॉन (अमेरिका) – मार्केट कैप: 34.83 लाख करोड़
4. पेट्रोचाइना (चीन) – मार्केट कैप: 29.58 लाख करोड़
5. शेल (ब्रिटेन) – मार्केट कैप: 22.18 लाख करोड़
6. CNOOC (चीन) – मार्केट कैप: 15.72 लाख करोड़
7. TotalEnergies (फ्रांस) – मार्केट कैप: 15.67 लाख करोड
8. कोनोकोफिलिप्स (अमेरिका) – मार्केट कैप: 13.15 लाख करोड़
9. एनब्रिज (कनाडा) – मार्केट कैप: 10.82 लाख करोड़
10. पेट्रोब्रास (ब्राजील) – मार्केट कैप: 10.76 लाख करोड़
भारतीय कंपनियां किस स्थान पर?
टॉप-10 की सूची में भारत की कोई कंपनी शामिल नहीं है, लेकिन भारतीय कंपनियां भी ग्लोबल लिस्ट में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।
Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) करीब 3.38 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ 45वें स्थान पर है। इसके बाद Indian Oil Corporation का नाम आता है, जिसका मार्केट कैप करीब 2.27 लाख करोड़ रुपये है। वहीं Oil India Limited करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ 63वें स्थान पर है।.
यह भी पढ़े