Header Image

YONO यूजर्स सावधान! SBI ने बताया एक गलती से खाली होगा अकाउंट

YONO यूजर्स सावधान! SBI ने बताया एक गलती से खाली होगा अकाउंट

Last Updated May - 05 - 2026, 01:49 PM | Source : Fela News

SBI Alert: SBI ने YONO यूजर्स को बड़े ऑनलाइन स्कैम से सावधान किया है. बैंक ने साफ कहा है कि YONO की नई योजना के नाम पर भेजे जा रहे मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं.
YONO यूजर्स सावधान!
YONO यूजर्स सावधान!

YONO Scam Alert: आज के दौर में बैंकिंग जितनी आसान हुई है, साइबर ठगी उतनी ही खतरनाक होती जा रही है. खासकर मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले लोग ठगों के निशाने पर हैं. इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए State Bank of India ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा अलर्ट जारी किया है. बैंक ने साफ कहा है कि YONO SBI के नाम पर चल रही फर्जी स्कीम और रिकवरी लिंक से तुरंत सावधान हो जाएं, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपका अकाउंट खाली कर सकती है.

YONO के नाम पर चल रहा बड़ा जाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर YONO SBI के नाम से कई फर्जी पेज और स्पॉन्सर्ड विज्ञापन चलाए जा रहे हैं. इनमें यूजर्स को बताया जाता है कि अगर यूजरनेम या पासवर्ड भूल गए हैं तो दिए गए लिंक पर क्लिक करके तुरंत रिकवर करें. यहीं से ठगी का खेल शुरू होता है. जैसे ही ग्राहक उस लिंक पर अपनी डिटेल्स भरता है, उसकी बैंकिंग जानकारी सीधे साइबर ठगों के हाथ लग जाती है.

एक क्लिक और खाली हो सकता है अकाउंट

बैंक ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या विज्ञापन पर भरोसा न करें. साइबर अपराधी सिर्फ लिंक ही नहीं, बल्कि कॉल, SMS और ईमेल के जरिए भी लोगों को जाल में फंसाते हैं. कई बार वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर KYC अपडेट, अकाउंट बंद होने या रिवॉर्ड प्वाइंट्स का लालच देते हैं. जैसे ही ग्राहक OTP, PIN, पासवर्ड या कार्ड डिटेल शेयर करता है, खाते से पैसे गायब होने लगते हैं.

SBI ने ग्राहकों को क्या सलाह दी?

State Bank of India ने कहा है कि ग्राहक सिर्फ YONO SBI ऐप या बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. किसी भी थर्ड पार्टी लिंक पर लॉगिन न करें. बैंक ने यह भी साफ किया कि उसका कोई अधिकारी कभी फोन या मैसेज पर OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगता. अगर कोई ऐसी जानकारी मांग रहा है तो समझ लीजिए कि वह फ्रॉड है.

कॉल आए तो नंबर जरूर देखें

बैंक के मुताबिक, State Bank of India के ऑफिशियल कॉल आमतौर पर 1600 से शुरू होने वाले नंबरों से आते हैं. अगर किसी दूसरे नंबर से बैंक अधिकारी बनकर कॉल आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं. ऐसे कॉल्स पर कोई भी निजी जानकारी देना भारी नुकसान करा सकता है.

ठगी हो जाए तो तुरंत करें ये काम

अगर गलती से आप किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें. इसके अलावा cybercrime पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं. जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी बढ़ जाएगी.

अब साफ है कि डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ खतरा भी बढ़ गया है. इसलिए YONO SBI यूजर्स के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है.

यह भी पढ़े 

Share Market: शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी अब भी लाल निशान में

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More