Header Image

CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड से निकला Rickroll मीम, विवाद पर बोर्ड का जवाब

CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड से निकला Rickroll मीम, विवाद पर बोर्ड का जवाब

Last Updated Mar - 10 - 2026, 03:16 PM | Source : Fela News

CBSE Class 12 Math Exam: बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों पर आमतौर पर क्यूआर कोड दिया जाता है, जिसमें परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी होती है। लेकिन गणित के पेपर में दिए गए क्यूआर कोड को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड से निकला Rickroll मीम
CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड से निकला Rickroll मीम

CBSE Class 12 Math Exam: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। इसी बीच 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद सामने आया है। कुछ छात्र दावा कर रहे हैं कि प्रश्न पत्र पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर वे एक मीम वीडियो पर पहुंच रहे हैं। इस मामले से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों पर क्यूआर कोड दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल परीक्षा से जुड़ी जानकारी और पेपर के सत्यापन के लिए किया जाता है। आम तौर पर बहुत कम छात्र इस कोड को स्कैन करते हैं, लेकिन इस बार मीम से जुड़ी खबर सामने आने के बाद कई छात्रों ने इसे स्कैन करके देखना शुरू कर दिया।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा के बाद जब उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन किया तो उन्हें एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें मशहूर गायक रिक एस्टली के 1987 के गाने “नेवर गोना गिव यू अप” का वीडियो चलने लगा। इंटरनेट पर इस तरह के मजाक को “रिकरोल” कहा जाता है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर छात्र इसके वीडियो और स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों के छात्रों ने भी ऐसा ही अनुभव होने का दावा किया है। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

वहीं इस विवाद पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा में इस्तेमाल किए गए प्रश्न पत्र असली हैं और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है। सीबीएसई ने यह भी कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े 

IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का शेड्यूल, 17 मई को परीक्षा होगी

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More