Header Image

CBSE गाइडलाइन: कौन नहीं दे सकेगा 10वीं का दूसरा बोर्ड?

CBSE गाइडलाइन: कौन नहीं दे सकेगा 10वीं का दूसरा बोर्ड?

Last Updated Nov - 22 - 2025, 11:56 AM | Source : Fela News

CBSE ने बताया है कि इस बार 10वीं की परीक्षा साल में दो बार होगी, और इसके लिए कई नए नियम जारी किए गए हैं।
CBSE गाइडलाइन: कौन नहीं दे सकेगा 10वीं का दूसरा बोर्ड?
CBSE गाइडलाइन: कौन नहीं दे सकेगा 10वीं का दूसरा बोर्ड?

CBSE Class 10 Two-Exam System: CBSE ने 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार किया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों के सभी सवालों के जवाब दिए गए। नई शिक्षा नीति के तहत 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। इसे लेकर जो भी कंफ्यूजन था, उसे चेयरमैन ने साफ किया।

फैसला कैसे लिया गया?

चेयरमैन ने बताया कि यह फैसला आसान नहीं था। पहले सैमेस्टर सिस्टम पर विचार हुआ, लेकिन उसमें कई दिक्कतें थीं। इसलिए छात्रों का तनाव कम करने के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने पर सहमति बनी। इस पर कई बैठकों के बाद अंतिम फैसला हुआ।

दो बोर्ड परीक्षाओं के जरूरी नियम:

पहली बोर्ड परीक्षा ही मुख्य मानी जाएगी, इसमें शामिल होना जरूरी है।

अगर पहली परीक्षा में तीन से कम विषय दिए तो दूसरी परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा।

दूसरी परीक्षा सिर्फ उन्हीं विषयों की होगी, जिनमें 50 से ज्यादा बाहरी मूल्यांकन (external assessment) होता है।

प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट दोबारा नहीं होंगे, ये पहली परीक्षा के साथ ही होंगे।

दूसरी परीक्षा के लिए फॉर्म कब भरेंगे?

पहली परीक्षा के रिजल्ट के 1015 दिन बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा की विंडो खुलेगी। पहली परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में आएगा और दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जून के अंत तक घोषित हो जाएगा। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।

कहां संपर्क करें?

CBSE ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

वॉट्सऐप नंबर: 7906627715

ईमेल: info.exam@cbseshiksha.in

यह भी पढ़ें: 

IIT दिल्ली टॉप, जानें IIT बॉम्बे-खड़गपुर की रैंकिंग क्या रही

Share :

Trending this week

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

May - 01 - 2026

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावको... Read More

शिक्षकों की TET अनिवार्यता पर 13 मई को सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

May - 01 - 2026

कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेक... Read More

NEET UG एग्जाम में ये गलतियां पड़ी भारी

Apr - 29 - 2026

NEET UG 2026 परीक्षा अब बेहद करीब है और देशभर के 22 लाख से ज्यादा उ... Read More