Header Image

CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द आने वाला है, यहां से सबसे पहले करें डाउनलोड!

CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द आने वाला है, यहां से सबसे पहले करें डाउनलोड!

Last Updated Apr - 23 - 2025, 06:13 PM | Source : Fela News

CBSE Result 2025: CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025! स्टूडेंट्स results.cbse.nic.in, DigiLocker और SMS से देख सकेंगे रिजल्ट और मार्कशीट।
सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द आने वाला है
सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द आने वाला है

CBSE Class 10th 12th Result Date 2025 : CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी किए जा सकते हैं। पिछले साल भी 13 मई को ही रिजल्ट घोषित किया गया था।

कहां मिलेगा रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in

इन वेबसाइट्स पर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है।

डिजिलॉकर और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

CBSE की सुविधा के तहत छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के ज़रिए भी अपनी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

SMS से रिजल्ट ऐसे पाएं:

  1. 10वीं के छात्रों को मैसेज में लिखना होगा: CBSE10 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  2. 12वीं के छात्रों के लिए: CBSE12 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  3. ये मैसेज भेजें इस नंबर पर: 7738299899

कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट SMS के जरिए आ जाएगा।

रिजल्ट ऑनलाइन ऐसे चेक करें:

  1. सबसे पहले results.cbse.nic.in वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का रिजल्ट लिंक चुनें।
  3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर भरें।
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।
  5. आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
  6. पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

CBSE नियमों के अनुसार पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नज़र बनाए रखें और समय-समय पर अपडेट्स चेक करते रहें। रिजल्ट आते ही लिंक सबसे पहले वहीं एक्टिव किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :  

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा।

Share :

Trending this week

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More

JEE Advanced 2026 रिजल्ट डेट जारी?

May - 23 - 2026

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. IIT ... Read More