Fela News Lifestyle Header Banner

DU में दो दिन का जॉब मेला, सभी को मौका

DU में दो दिन का जॉब मेला, सभी को मौका

Last Updated Oct - 10 - 2025, 12:52 PM | Source : Fela News

Delhi University Job Fair: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो दिन का जॉब मेला लगेगा, जिसमें ग्रेजुएट से लेकर PhD तक के लोगों को नौकरी और इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
DU में दो दिन का जॉब मेला
DU में दो दिन का जॉब मेला

Delhi University Job Fair:दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो दिन का रोजगार मेला लगने वाला है, जिसमें कई कंपनियां हिस्सा लेंगी। यह मेला डीयू के मल्टीपरपज स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस मेले का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री से जोड़ना और इंटर्नशिप व नौकरी के अवसर आसान बनाना है।

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, प्रो. हेना सिंह ने बताया कि मेले में 51 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें से 40 ऑफलाइन और 11 ऑनलाइन मोड में जुड़ेंगी।

किन विभागों में मिलेगी नौकरी

  • अधिकतर कंपनियां प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दोनों ऑफर करेंगी।
  • मेले में आईटी, हॉस्पिटैलिटी, स्टार्टअप और सर्विस सेक्टर की कंपनियां शामिल होंगी।
  • कुछ कंपनियां फिजिकल इंटरव्यू, जबकि कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों को जॉब देंगी।
  • कुल 21 कंपनियां सिर्फ प्लेसमेंट, 10 कंपनियां सिर्फ इंटर्नशिप ऑफर करेंगी।

छात्रों की भागीदारी

अभी तक इस मेले के लिए 5000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मेले में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और PhD के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। DU से पास हो चुके लोग भी इस मेले में भाग ले सकते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

 

 

 

 

 

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More