Header Image

UPSC CSE रिजल्ट के बाद जारी हुई कटऑफ लिस्ट, जानें कैटेगरी वाइज कितने अंक चाहिए

UPSC CSE रिजल्ट के बाद जारी हुई कटऑफ लिस्ट, जानें कैटेगरी वाइज कितने अंक चाहिए

Last Updated Mar - 10 - 2026, 03:37 PM | Source : Fela News

UPSC CSE 2025 Cutoff: संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस बार जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 92.66 अंक तय की गई है।
UPSC CSE रिजल्ट के बाद जारी हुई कटऑफ लिस्ट
UPSC CSE रिजल्ट के बाद जारी हुई कटऑफ लिस्ट

UPSC CSE 2025 Cutoff: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने के चार दिन बाद अब कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों की कटऑफ शामिल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा की कटऑफ

UPSC CSE 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए जीएस पेपर-1 की कटऑफ 92.66 अंक रही।

- EWS के लिए कटऑफ 89.34 अंक

- OBC के लिए 92.00 अंक

- SC के लिए 84.00 अंक

- ST के लिए 82.66 अंक

PwBD श्रेणी के लिए कटऑफ 76.66 से 40.66 अंकों के बीच रही।

मुख्य परीक्षा (Mains) की कटऑफ

मुख्य परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 739 अंक तय की गई है।

- EWS के लिए 706 अंक

- OBC के लिए 717 अंक

- SC के लिए 700 अंक

- ST के लिए 694 अंक।

फाइनल कटऑफ (प्रीलिम्स + मेन्स + इंटरव्यू)

तीनों चरणों के अंकों को मिलाकर तैयार अंतिम कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 963 अंक रही।

- EWS के लिए 926 अंक

- OBC के लिए 931 अंक

- SC के लिए 905 अंक

- ST के लिए 902 अंक।

आयोग के अनुसार प्रीलिम्स की कटऑफ केवल जीएस पेपर-1 के आधार पर तय की गई है। वहीं जीएस पेपर-2 (CSAT) केवल क्वालिफाइंग पेपर था, जिसमें कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था।

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 मार्च को जारी किया गया था। इस बार कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। सफल उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस बार राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़े 

CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड से निकला Rickroll मीम, विवाद पर बोर्ड का जवाब

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More