Fela News Lifestyle Header Banner

Ali Asgar: ‘मेरा बाप औरत है’, अली असगर ने बताई दादी रोल छोड़ने की वजह

Ali Asgar: ‘मेरा बाप औरत है’, अली असगर ने बताई दादी रोल छोड़ने की वजह

Last Updated Apr - 20 - 2026, 01:34 PM | Source : Fela News

Ali Asgar: टीवी अभिनेता अली असगर ने कपिल शर्मा शो में ‘दादी’ का किरदार छोड़ने की असली वजह बताई। उन्होंने कहा कि इस भूमिका के कारण उनकी पहचान सिर्फ कॉमेडी तक सीमित हो रही थी, इसलिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।
अली असगर ने बताई दादी रोल छोड़ने की वजह
अली असगर ने बताई दादी रोल छोड़ने की वजह

Ali Asgar on Dadi Role: कॉमेडियन अली असगर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अपने ‘दादी’ किरदार की वजह से घर-घर में मशहूर हो गए थे। हालांकि, यह किरदार उन्हें लंबे समय तक रास नहीं आया और उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में अली असगर ने इस फैसले के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

अली असगर ने बताया कि इस किरदार में उन्हें खुद को फंसा हुआ महसूस होने लगा था। उन्होंने इसे ‘दाल-चावल’ जैसा एक ही तरह का दोहराया जाने वाला काम बताया। एक्टर के मुताबिक उस समय उन्होंने यह किरदार इसलिए निभाया क्योंकि उनके पास अन्य विकल्प कम थे।

एक बातचीत में अली असगर ने यह भी खुलासा किया कि इस किरदार की वजह से उनके बेटे को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लोगों की टिप्पणियों और मजाक का असर उनके परिवार पर भी पड़ा, जो उनके लिए एक कठिन दौर था।

अली असगर ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें लगातार महिलाओं वाले किरदार ही मिल रहे थे और उनकी एक तय छवि बनती जा रही थी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक ही तरह के किरदारों में बंधकर नहीं रहना चाहते थे और खुद को नए रूप में भी आजमाना चाहते थे।

अली असगर ने भावुक होकर कहा कि वह रोज ‘दाल-चावल’ जैसे एक जैसे किरदार नहीं निभाना चाहते, बल्कि उन्हें ‘पूरी भाजी’ यानी विविध और अलग-अलग भूमिकाओं में भी काम करना है।

यह भी पढ़े 

शाहरुख ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, खुद को बादशाह बताया

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More