Last Updated Jun - 24 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News
भारत-पाक तनाव के बीच 'Sardaar Ji 3' ट्रेलर विवादों में घिरा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ की देशभक्ति और चयन को लेकर उठे सवाल।
जब पूरा देश पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ एकजुट है, ऐसे समय में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'Sardaar Ji 3' एक बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लीड रोल में लेने पर भारी विरोध हो रहा है। ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर दिलजीत की जमकर आलोचना शुरू हो गई।
गौरतलब है कि हानिया आमिर ने मई की शुरुआत में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को “कायरता” और “क्रूरता” करार दिया था। यह सैन्य कार्रवाई भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। न सिर्फ उन्होंने भारतीय सेना की आलोचना की, बल्कि सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक भी उड़ाया, जिससे भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं। इसके बावजूद दिलजीत का उनके साथ फिल्म करना देशभक्ति पर सीधा सवाल खड़ा करता है।
'Sardaar Ji 3' में हानिया आमिर के अलावा और भी पाकिस्तानी कलाकार—नासिर चिनयोती, डैनियल खावर और सलीम अलबेला—को भी कास्ट किया गया है। इस पर फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सख्त आपत्ति जताई है और सेंसर बोर्ड से फिल्म की मंज़ूरी रोकने की मांग की है।
दिलजीत दोसांझ जैसे लोकप्रिय कलाकार से उम्मीद की जाती है कि वह ऐसे संवेदनशील समय में देश की भावनाओं के साथ खड़े हों, न कि उन चेहरों को मंच दें जो खुलेआम भारतीय सेना का अपमान करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को अब यह तय करना होगा कि व्यापार बड़ा है या राष्ट्रहित।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More