Last Updated Jun - 06 - 2025, 02:52 PM | Source : Fela News
Anushka Sharma Trolled: विराट कोहली की टीम RCB को IPL जीतने में 18 साल लग गए। जीत के बाद टीम जश्न मनाने बेंगलुरु पहुंची, जहां भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।
Anushka Sharma Trolled: आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपनी जीत का जश्न मनाने बेंगलुरु पहुंची। 18 साल बाद मिली जीत से विराट कोहली इमोशनल हो गए। अहमदाबाद में मैच जीतने के बाद टीम का बेंगलुरु में शानदार स्वागत हुआ। लेकिन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
View this post on Instagram
इस घटना पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर RCB का ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आरसीबी इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ है और प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार अपने कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
हालांकि इस पोस्ट के बाद अनुष्का ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया और पूछा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए क्या किया। कुछ ने उन्हें ‘ड्रामा क्वीन’ भी कहा और आर्थिक मदद की मांग की।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More