Last Updated Oct - 06 - 2025, 10:45 AM | Source : Fela News
अरबाज खान फिर से पिता बने हैं. उनकी पत्नी शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया है. बेटी के आने से दोनों बहुत खुश हैं.
एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा चला नहीं और उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की। अब शूरा और अरबाज के घर बेटी का जन्म हुआ है।
अरबाज 5 अक्टूबर को फिर से पिता बने हैं। शूरा ने बेटी को जन्म दिया, और पूरे खान परिवार में खुशी का माहौल है। सलमान खान भी इस मौके पर मुंबई लौट आए हैं।
View this post on Instagram
अरबाज के दो बच्चे हैं — पहली पत्नी मलाइका से एक बेटा अरहान और दूसरी पत्नी शूरा से एक बेटी। अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी और 2017 में तलाक लिया। मलाइका ने 2002 में बेटे अरहान को जन्म दिया था। दोनों आज भी बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें बिग बॉस में दीपक चाहर की बहन से क्या बदलेगा शो का माहौल
मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज कुछ समय तक मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में थे, लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद 2023 में अरबाज ने शूरा खान से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। यह शादी अर्पिता खान के घर हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। रवीना टंडन भी इस शादी में शामिल हुई थीं, और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More