Fela News Lifestyle Header Banner

Arijit Singh Most Viewed Song: 9 महीने बाद चला गया एक्टर, अमर हो गया अरिजीत का गाना

Arijit Singh Most Viewed Song: 9 महीने बाद चला गया एक्टर, अमर हो गया अरिजीत का गाना

Last Updated Apr - 25 - 2026, 12:36 PM | Source : Fela News

Arijit Singh Song: अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर जानिए उनका वो सुपरहिट गाना, जिसे 120 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. दिलचस्प बात ये कि इस गाने के 9 महीने बाद ही फिल्म का एक्टर दुनिया छोड़ गया.
9 महीने बाद चला गया एक्टर
9 महीने बाद चला गया एक्टर

Arijit Singh Most Viewed Song on Youtube: आज अरिजीत सिंह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया था, हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इंडिपेंडेंट म्यूजिक करते रहेंगे। ऐसे में उनके जन्मदिन पर एक बार फिर उस गाने की चर्चा तेज हो गई है, जिसने अरिजीत की आवाज को अमर बना दिया।

120 करोड़ व्यूज वाला अरिजीत का सबसे बड़ा इमोशनल गाना

हम बात कर रहे हैं खैरियत की। साल 2019 में रिलीज हुई छिछोरे का यह गाना अरिजीत सिंह के करियर के सबसे ज्यादा देखे और सुने गए गानों में शामिल है। यूट्यूब पर इस गाने को 120 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस के बीच यह सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक इमोशनल याद बन चुका है। सोशल मीडिया पर भी अरिजीत के सिग्नेचर सॉन्ग्स में ‘खैरियत’ का नाम बार-बार लिया जाता है।

जिस एक्टर के लिए गाया, 9 महीने बाद हो गया निधन

इस गाने की सबसे दर्दनाक बात यह है कि इसे सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था। फिल्म सितंबर 2019 में रिलीज हुई थी और महज 9 महीने बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। इसके बाद ‘खैरियत’ सिर्फ एक हिट गाना नहीं रहा, बल्कि सुशांत की यादों से जुड़ा सबसे भावुक गीत बन गया।

आज भी सुनते ही भर आती हैं आंखें

अरिजीत की दर्दभरी आवाज, सुशांत का मुस्कुराता चेहरा और फिल्म की दोस्ती वाली कहानी… इन तीनों ने ‘खैरियत’ को हमेशा के लिए लोगों के दिल में बसा दिया। यही वजह है कि आज भी जब यह गाना बजता है तो फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करते नजर आते हैं

अरिजीत के करियर का सुनहरा अध्याय

लगभग 15 साल तक बॉलीवुड पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने इस साल नए प्लेबैक असाइनमेंट न लेने का फैसला किया है, लेकिन उनकी आवाज में गाए ऐसे गाने उन्हें हमेशा अमर रखेंगे।

यह भी पढ़े 

Ayushmann Khurrana New Film: आयुष्मान खुराना की नई साउथ फिल्म की शूटिंग शुरू, प्लान जानें

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More