Header Image

आवेज दरबार ने नगमा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, बोले—‘बहुत सारी बातें हैं’

आवेज दरबार ने नगमा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, बोले—‘बहुत सारी बातें हैं’

Last Updated Mar - 18 - 2026, 11:19 AM | Source : Fela News

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि नगमा न तो आवेज की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं और न ही उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं।
आवेज दरबार ने नगमा संग ब्रेकअप किया कंफर्म
आवेज दरबार ने नगमा संग ब्रेकअप किया कंफर्म

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, जो ‘बिग बॉस 19’ में साथ नजर आए थे, अब अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आवेज ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें शो के कई कंटेस्टेंट और टीवी सितारे शामिल हुए, लेकिन नगमा इस पार्टी में नजर नहीं आईं। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच आवेज दरबार ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में जब उनसे नगमा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इस बारे में वह कभी आराम से बात करेंगे, क्योंकि “बहुत सारी बातें हैं।” उनके इस बयान के बाद कयास और तेज हो गए हैं कि दोनों अब साथ नहीं हैं।

वहीं, शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर आवेज ने कहा कि सब कुछ ऊपर वाले पर निर्भर है और वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि जो होना होगा, सही समय पर हो जाएगा।

हालांकि, नगमा मिराजकर ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि आवेज ने पहले नेशनल टीवी पर नगमा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे लेकर दोनों काफी चर्चा में रहे थे।

यह भी पढ़े 

विवादित लिरिक्स पर बवाल, नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ यूट्यूब से हटाया गया

Share :

Trending this week

सिर्फ फिल्म नहीं जज्बात है ‘राजा शिवाजी’

May - 01 - 2026

Raja Shivaji Review: मराठी सिनेमा की सबसे चर्चित और सबसे महंगी फिल्म... Read More

राजीव खंडेलवाल का कमबैक हिट या फ्लॉप?

May - 01 - 2026

Tum Ho Naa – Ghar Ki Superstar Review In Hindi: टेलीविजन पर लंबे इंतजार के बाद राजी... Read More

कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत पर बवाल

May - 01 - 2026

कनाडा के वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का भव्य Aura-2026 कॉन्सर्ट... Read More