Fela News Lifestyle Header Banner

Awez Nagma Breakup: आवेज-नगमा ब्रेकअप कंफर्म? बिग बॉस 19 स्टार का खुलासा

Awez Nagma Breakup: आवेज-नगमा ब्रेकअप कंफर्म? बिग बॉस 19 स्टार का खुलासा

Last Updated Apr - 14 - 2026, 04:07 PM | Source : Fela News

Awez Nagma Breakup News: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबरों पर बिग बॉस 19 की कुनिका सदानंद ने रिएक्ट किया, कहा- शायद किस्मत को यही मंजूर था, अटकलें हुईं तेज
आवेज-नगमा ब्रेकअप कंफर्म?
आवेज-नगमा ब्रेकअप कंफर्म?

Awez Darbar Nagma Mirajkar Breakup: सोशल मीडिया की चर्चित जोड़ी आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे इस कपल को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में भी साथ देखा गया था, लेकिन अब उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नगमा की मौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इसी बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है।

बिग बॉस 19 का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आवेज और नगमा अब साथ नहीं हैं। उन्होंने इसे एक इमोशनल मोमेंट बताते हुए कहा कि दोनों के साथ उनका गहरा जुड़ाव रहा है और इस खबर से उन्हें काफी दुख हुआ है।

कुनिका ने उम्मीद जताई कि अगर दोनों फिर से साथ नहीं आते हैं, तो भविष्य में उन्हें अच्छे और समझदार पार्टनर जरूर मिलें। उनके इस बयान के बाद ब्रेकअप की खबरें लगभग कंफर्म मानी जा रही हैं।

हालांकि, अब भी फैंस को आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के आधिकारिक बयान का इंतजार है। जब तक दोनों खुद इस पर कुछ नहीं कहते, तब तक इस रिश्ते को लेकर सस्पेंस बना रहेगा।

यह भी पढ़े 

मोनालिसा गायब, शादी के बाद नया ट्विस्ट, चौंकाने वाला खुलासा

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More