Header Image

Badshah Weds Isha: रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा? सास ने शेयर की तस्वीरें, दुल्हन पर सस्पेंस

Badshah Weds Isha: रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा? सास ने शेयर की तस्वीरें, दुल्हन पर सस्पेंस

Last Updated Mar - 24 - 2026, 03:54 PM | Source : Fela News

Badshah Second Marriage: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप शादी की है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा?
रैपर बादशाह की सीक्रेट शादी का खुलासा?

Badshah Marriage with Isha Rikhi:मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से अपने करीबी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। हालांकि, बादशाह ने अभी तक इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

यह बादशाह की दूसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था। अब करीब 6 साल बाद उन्होंने दूसरी बार अपना घर बसाया है। वायरल तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। ईशा रिखी की मां और बहन ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर नए जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।

शादी के दौरान बादशाह सिंपल कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और साल 2022 से उनके रिश्ते की खबरें सामने आ रही थीं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी ही रखा। अब अचानक सामने आई शादी की तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है और यह खबर तेजी से चर्चा में बनी हुई है।

यह भी पढ़े 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More