Fela News Lifestyle Header Banner

अरमान मलिक की तलाक और दूसरी शादी की बड़ी खबर!

अरमान मलिक की तलाक और दूसरी शादी की बड़ी खबर!

Last Updated Sep - 24 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News

अरमान मलिक फिर चर्चा में हैं। खबर है कि हाई कोर्ट ने उन्हें पहली पत्नी पायल मलिक से तलाक दे दिया है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
अरमान मलिक की तलाक
अरमान मलिक की तलाक

यूट्यूबर अरमान मलिक फिर खबरों में हैं। उन्हें हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा गया था, जहां वह अपनी दो पत्नियों के साथ नजर आए थे। उनकी पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं।

खबरों के मुताबिक, अब अरमान अपनी पहली पत्नी पायल से अलग हो गए हैं और अब वह अपनी जिंदगी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ बिताएंगे।

अरमान ने पायल से तलाक लिया?

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने अरमान को आदेश दिया था कि उन्हें अपनी दोनों पत्नियों में से किसी एक को तलाक देना होगा, वरना कानूनी कार्रवाई होगी। इसके बाद खबरें आईं कि अरमान ने पायल से तलाक लेकर कृतिका के साथ रहने का फैसला किया है। हाई कोर्ट ने अरमान के पक्ष में फैसला सुनाया और पायल से तलाक दे दिया।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पायल मलिक इस समय प्रेग्नेंट हैं। अरमान या उनकी दोनों पत्नियों की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनके करंट व्लॉग्स में भी पायल को देखा जा सकता है।

पूरा मामला क्या है?

अगस्त 2025 में पटियाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अरमान मलिक को तलब किया था। कोर्ट ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। उनके खिलाफ याचिका में आरोप लगाया गया था कि अरमान ने दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं, जो हिंदू मैरिज एक्ट के खिलाफ है। इस एक्ट के अनुसार, हिंदू धर्म मानने वाले व्यक्ति एक समय में केवल एक ही शादी कर सकते हैं।

असल में, अरमान ने दो शादियां की हैं और इनसे उन्हें कुल 4 बच्चे हैं। पहली पत्नी पायल से उन्हें 3 बच्चे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका से 1 बच्चा है। अब पायल प्रेग्नेंट हैं, जिससे उनकी फैमिली और भी बढ़ जाएगी।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More