Last Updated Sep - 24 - 2025, 05:50 PM | Source : Fela News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में तोषु का रोल निभाने वाले आशीष केदार हाल ही में एक बड़े स्कैम का शिकार हो गए हैं।
रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में अक्सर कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है। शो में अनुपमा के बच्चे भी कई बार परेशानी में दिखते हैं। हाल ही में अनुपमा ने तोषु की खूब फटकार लगाई, क्योंकि उसे पता चला कि तोषु परिवार से छुपकर स्कैम कर रहा था।
View this post on Instagram
अब इसी बीच, अनुपमा के बेटे यानी तोषु यानी आशीष केदार की रियल लाइफ में चौंकाने वाली खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोषु यानी आशीष खुद ही एक स्कैम का शिकार हो गए हैं।
कुछ महीने पहले आशीष ने शो छोड़ दिया था, लेकिन लोग उन्हें अभी भी तोषु के नाम से जानते हैं। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने एक कैब ली, जिसमें उन्हें दोगुने पैसे चुकाने पड़े। आशीष ने बताया कि उन्होंने किसी ऐप की मदद नहीं ली थी और कैब वाले ने उन्हें ठगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैब की नंबर प्लेट की फोटो भी शेयर की और बताया कि कैसे कैब वाले अपना कमीशन बचाने के लिए लोगों को ज्यादा चार्ज करते हैं।
इस घटना के बाद आशीष काफी गुस्से में दिखे। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुपमा छोड़ने के बाद आशीष को 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा गया था, लेकिन फिलहाल वह किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More