Fela News Lifestyle Header Banner

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना, कहा- सुकून की तलाश में हूं।

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना, कहा- सुकून की तलाश में हूं।

Last Updated May - 06 - 2025, 06:01 PM | Source : Fela News

हर साल कई लोग दौलत और शौहरत की उम्मीद में अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन कुछ सितारे अच्छे मौके मिलने के बावजूद इस दुनिया को छोड़ देते हैं। बिग बॉस 17 की सोनिया ब
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ने एक्टिंग छोड़कर नया रास्ता चुना

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक हर किसी को आकर्षित करती है। हर साल कई लोग यहां अपना भाग्य आजमाने आते हैं, उम्मीद के साथ कि वे दौलत और शौहरत पा सकें। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अच्छे मौके मिलने के बावजूद इस दुनिया को छोड़ देते हैं। बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल भी इनमें से एक हैं।

सोनिया बंसल ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा, शोहरत और नाम है, लेकिन उन्हें सुकून नहीं मिल रहा है, और यही सबसे जरूरी चीज़ है। सोनिया अब अपनी जिंदगी को नया दिशा देना चाहती हैं और खुद से सवाल करने लगी हैं कि असल में उन्हें क्या चाहिए।

सोनिया ने कहा, "हम दूसरों को खुश करने में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद को भूल गए। सब कुछ होते हुए भी मुझे अंदर से शांति नहीं मिल रही।" उन्होंने यह भी बताया कि बाहर से सब कुछ सही दिखता है, लेकिन अंदर से वह टूट चुकी हैं। अब वह अपनी असली खुशी को ढूंढना चाहती हैं।

इसी वजह से सोनिया अब एक्टिंग छोड़कर लाइफ कोच बनने का विचार कर रही हैं और आध्यात्मिक रास्ते पर चलने की योजना बना रही हैं। उनका मानना है कि अब वह अपनी जिंदगी शांति और आत्म-संतोष के साथ, बिना किसी दिखावे के जीना चाहती हैं।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More