Header Image

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की फैन निकलीं फरहाना की मां, अमाल को रोस्ट किया

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की फैन निकलीं फरहाना की मां, अमाल को रोस्ट किया

Last Updated Nov - 19 - 2025, 03:43 PM | Source : Fela News

Farrhana Bhatt Mother Entry Family Week:बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में दिखा कि जैसे ही फरहाना की मां घर में पहुंचती हैं, फरहाना भावुक होकर उनके पैर पकड़ लेती है. म
गौरव खन्ना की फैन निकलीं फरहाना की मां
गौरव खन्ना की फैन निकलीं फरहाना की मां

Farrhana Bhatt Mother Entry Family Week: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब फाइनल वीक के करीब पहुंच चुका है. फिनाले आते-आते घर में इमोशन और मस्ती दोनों बढ़ गए हैं. फैमिली वीक ने शो में एक नई ऊर्जा ला दी है. पहले दिन अशनूर कौर के पिता और कुनिका सदानंद के बेटे अयान आए. दूसरे दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया. और अब घर में फरहाना भट्ट की मां की एंट्री ने इमोशन के साथ जोरदार हंसी भी जोड़ दी. उनका मजाकिया स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फरहाना की मां की एंट्री—इमोशन + कॉमेडी दोनों साथ

लेटेस्ट प्रोमो में दिखा कि जैसे ही फरहाना की मां घर में पहुंचती हैं, फरहाना रोते हुए उनके पैरों में गिर जाती है. यह पल देखकर फैंस भी भावुक हो गए. लेकिन माहौल तुरंत मजेदार हो गया जब फरहाना की मां ने अपने मजाकिया अंदाज में घरवालों को रोस्ट करना शुरू किया.

उन्होंने गौरव खन्ना से हंसते हुए कहा—“मैं आपकी फैन से भी बड़ी फैन हूं… फरहाना को तो पता ही नहीं टीवी क्या है.” इस पर घर में जोरदार हंसी छूट गई.

अमाल मलिक ने जब कहा—“आपकी बेटी की ज़ुबान बहुत लंबी है,”

तो फरहाना की मां ने तुरंत जवाब दिया—“आपसे थोड़ी छोटी है.”

उनकी यह कॉमिक टाइमिंग देखकर सभी घरवाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. फैंस भी सोशल मीडिया पर कह रहे हैं—“सबसे मजेदार एंट्री… हंसते-हंसते आंखों में आंसू आ गए.”

यह भी पढ़ें: 

बिग बॉस में बड़ा उलटफेर, अंडरडॉग कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More